Turtle Facts in Hindi: दोस्तों, कछुए धरती पर डायनासोर के समय से मौजूद सबसे पुराने जीवित सरीसृपों में से एक माने जाते हैं। यह सांप, छिपकली और मगरमच्छ से भी पहले धरती पर आए थे। दोस्तों, इसके अलावा कछुए की कई और खासियतें होती हैं जिनके बारे में बहुत कम लोगों को मालूम होता है। तो चलिए इस आर्टिकल के माध्यम से कछुओं के बारे में कुछ ऐसी बातें जानते हैं जो कि बहुत कम लोगों को जानकारी होती है।

दोस्तों, ऐसा माना जाता है कि कछुआ एक ऐसा जानवर है जो डायनासोर के समय से हमारी धरती पर मौजूद है। इसीलिए इसे धरती के सबसे पुराने जीवित सरिसपों में एक माना जाता है। और दोस्तों, वैसे तो कछुए अपनी लंबी उम्र और कठोर खोल के लिए जाने जाते हैं। मगर इसके अलावा भी कछुए की कई खासियतें होती हैं जिनके बारे में बहुत कम लोगों को मालूम होता है।
दरअसल कछुओं की कई अलग-अलग प्रजातियां पाई जाती हैं जो आकार और नस्ल के आधार पर अलग-अलग होती हैं। और दोस्तों क्या आप जानते हैं कछुए अंटार्कटिका महाद्वीप छोड़कर पृथ्वी के लगभग हर कोने में पाए जाते हैं। वे दुनिया के सबसे अनुकूली जानवरों में से एक हैं। कछुए की बहुत बड़ी खासियत होती है कि वह लगभग हर तरह के वातावरण में रह सकते हैं। जिनमें रेगिस्तान, जंगल और महासागर शामिल होते हैं।

और दोस्तों, क्या आपको पता है कि धरती पर कछुए की लगभग 350 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं जिनमें से कुछ जमीन पर रहती हैं, तो कुछ पानी में पाई जाती हैं। कुछ प्रजातियां तो ऐसी होती हैं जो कि 200 साल तक जीवित रह सकती हैं। वे ग्रह पर सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले जानवरों में से एक माने जाते हैं। और दोस्तों, क्या आपको पता है कि कछुओं के दांत नहीं होते हैं?
उनके पास अपने भोजन को चबाने में मदद करने के लिए एक नुकीली चोंच होती है। कछुए सर्वाहारी होते हैं। जिसका अर्थ है कि वे पौधे और जानवर दोनों खा सकते हैं। और दोस्तों, क्या आपको पता है कि कछुओं की खासियत यह होती है कि वे अपने खोल में छिप सकते हैं। यह उन्हें शिकारियों से बचाता है। साथ ही कई बार उन्हें शिकार करने में उनकी सहायता करता है।

मैं आपको बता दूं कि कछुए का खोल किससे बना होता है। यह वही सामग्री होती है जो इंसानों के नाखूनों में पाई जाती है। तो दोस्तों ऐसी जानकारी के लिए लाइक करें, धन्यवाद।